राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन आयोग
पशु परिचर ( Animal Attendant) सीधी भर्ती 2023
-:: संशोधित विज्ञप्ति ::-
भर्ती परीक्षा का नाम - पशु परिचर
पदों की संख्या -
- गैर अनुसूचित क्षेत्र = 5281
- अनुसूचित क्षेत्र = 653
- कुल पद = 5934
उक्त भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के बिन्दु संख्या 21 परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम में विभाग की अनुशंषा पर निम्नानुसार संशोधन किया जाता है-
परीक्षा की स्कीम :- पशु परिचर के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा की स्कीम निम्नानुसार है :-
प्रश्नों की संख्या = 150
कुल अंक = 150
परीक्षा की अवधि = 3 घंटे
नोट :-
1. पाठ्यक्रम के अनुसार समान अंक वाले बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के कुल 150 प्रश्न होंगे।
2. अधिकतम पूर्णांक 150 अंक होंगे।
3. प्रत्येक सही उत्तर के लिये अधिकतम 1 (एक) अंक देय होगा।
4. प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/4 अंक काटा जावेगा।
5. प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा।
6. परीक्षा का मानक स्तर सैकण्डरी का होगा।
-:: पाठ्यक्रम विवरण (Syllabus) ::-
राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमे दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, पशुपालन का सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न।
भूगोल
राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, साहिलंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिगानुपात, साक्षरता, परिवहन एवम् जलीय मार्ग।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस् कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से हस्तियाँ इत्यादि।
सामान्य विज्ञान
1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
2. धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक
3. प्रकाश का परावर्तन एवं नियम
4. आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली 5. मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र
6. प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं
1. खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबधी मुद्दे इत्यादि।
2. राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे
3 . प्रसिद्ध व्यक्तित्व
4. राज्य, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियाँ इत्यादि।
गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज अनुपात समानुपात इत्यादि।
पशुपालन
1. जन्तुओं में जनन, पाचन, श्वसन, प्रमुख रोग, विशेषताऐं एवं आवास, संरक्षण इत्यादि ।
2. पशु उत्पादकों का पोषक मान, पशु-कृषि, कुककुट पालन इत्यादि। 3. आधुनिक विश्व में चरवाहे इत्यादि।
4. वन्य प्राणी, उनका जीवन तथा वन्य जीव संसाधन इत्यादि।
To Download current advertisement click here

