किसान हुए हाईटेक , अब कर सकेंगे खुद अपने खेत की गिरदावरी
प्रदेश के किसानों को अपनी फसलों की गिरदावरी करवाने के लिए पटवारी का इंतजार नही करना पड़ेगा। बल्कि अब किसान खुद ही अपनी फसल की गिरदावरी अपने मोबाइल से चंद मिनटों में कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने “किसान गिरदावरी ऐप” लॉन्च किया है, जिसकी सहायता से किसान अपने खेत में ही खड़े होकर बस एक क्लिक से अपनी फसल की गिरदावरी दर्ज कर सकते है।
![]() |
| Credit : kisan app |
किसानों के लिए फसलों की गिरदावरी करवाना बेहद जरूरी काम होता है, क्योंकि उसी के आधार पर किसानों को अपनी फसल खराबे के दौरान मुआवजा मिलता है। किसानों को गिरदावरी के लिए पटवारियों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं पटवारी भी अपने काम के बोझ के कारण समय पर गिरदावरी नहीं कर पाते है। ऐसे में इस व्यवस्था को सरल करने और प्रत्येक किसान को अपनी फसल की स्वयं: जांच करने के लिए किसान गिरदावरी ऐप लॉन्च किया गया है ।
-: किसान गिरदावरी ऐप से खेत/फार्म की गिरदावरी करने की प्रक्रिया :-
आपको अपने खेत की गिरदावरी करने के लिए निम्न प्रक्रियाओं को अपनाना होगा।
➡️📱मोबाइल के Play store से Kishan girdawari app डाउनलोड करे (किसान गिरदावरी ऐप हेतु)
➡️Installation के बाद इसे Open करे (खोले)
➡️किसान अपना जन आधार नम्बर दर्ज करें
![]() |
| Credit: Kishan app |
➡️किसान के नाम का चयन करना है (जिस किसान के नाम पर जमीन/फार्म है)
➡️मोबाइल पर OTP आएगी (जनाधार से जुड़े नंबर पर)
➡️OTP- डालकर लॉगिन करे
➡️फसल विवरण जोड़े (फसल का विवरण दो प्रकार से जोड़ सकते हैं)
![]() |
| Credit : Kisan app |
- खसरा सर्च में जाकर (जिला, तहसील व ग्राम का चयन करके)
- जनाधार से जुड़े खसरा न. से
➡️अपने स्वामित्व वाले खसरे का चयन करे
➡️फसल विवरण डाले (एक या अलग- 2 फसल होने पर प्रकार भरे और एरिया हेक्टेयर में संख्या भरे)
➡️खेत के मध्य जाकर फोटो अपलोड करे (किसान को अपने संपूर्ण खसरा की गिरदावरी करनी है)
➡️बुवाई की दिनांक डालिए (गलती होने पर एडिट का प्रावधान है)
↓
➡️Chack box पर क्लिक करे
➡️ जमा (Submit) करे ( यदि आपके अन्य खसरा न. भी है तो उसकी गिरदावरी की प्रक्रिया भी यही रहेगी)




