विज्ञान - गणित क्लब का गठन (राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्) आदेश


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 

विज्ञान एवं गणित क्लब दिशा निर्देश 2024-25


विज्ञान एवं गणित क्लब घ्गत्रों के लिए अपने वैज्ञानिक कौशल, ज्ञान का एहसास करने और विज्ञान गतिविधियों को करने में अपनी खोज को पूरा करने, गणित की जटिल गणनाओं को सरलराम रूप में प्रस्तुत करने तथा संख्यात्मक योग्यताओं को विकसित करने के लिए एक बेहार मंच है, जिसके लिए उन्हें पाठ्यक्रम के दायरे में अवसर नहीं मिलते हैं। विज्ञान एवं गणित की गतिविधियों को एक मंच पर विद्यार्थी अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा करेंगें तो उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विषयों के प्रति रुचि एवं गहरी समझ विकसित होगी।

गठन

1.1 विज्ञान एवं गणित वलय का गठन ब्लॉक के अधिकतम नामांकन वाले विद्यालयों में किया जायेगा। इस संबंध में जिलेवार बजट व विद्यालयों की संख्या की सूची परिशिष्ट अ संलग्न है।


1.2 विज्ञान एवं गणित वलब में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 (यदि विद्यालय में विज्ञान संकाय है तो कक्षा 11 व 12 के) विद्यार्थी सदस्य होंगे। 

1.3 विज्ञान एवं गणित विषय के वरिष्ठतम अध्यापक जो विज्ञान संकाय के व्याख्याता में से कोईए क हो या वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान इसके मेंटर टीचर होंगे।





गतिविधियां


विज्ञान एवं गणित क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों से निम्न गतिविधियाँ करवायी जायेंगी


1.4 क्लब की स्थापना के प्रथम वर्ष में विज्ञान क्लब का बैनर बनवाया जायेगा। जिसका डिजाइन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा प्रेषित कर दिया जायेगा। 

1.5 विद्यालय की विज्ञान लैब में एक सॉफ्ट बोर्ड लगवाया जाये जिस पर विद्यार्थी ए अध्यापक द्वारा विज्ञान से संबंधित नवीनतम समाचार एवं जानकारियाँ प्रदर्शित की जायें Pin up soft Notice Board कम से कम 3'x2' Feet आकार का, यदि पूर्व में नहीं खरीदा हो। 1.5


1.6 महीने के अंतिम शनिवार को व्याख्यान, वाद-विवाद, सेमीनार, संगोष्ठी आदि का आयोज किया जाये। मेंटर टीचर द्वारा विद्यालयों के समस्त छात्रों के समक्ष विज्ञान एवं गणित कि के उपकरणों का प्रदर्शन किया जाये।


1.7 15 अक्टूबर को डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर विद्यालय में विज्ञान मेले. आयोजन किया जाये। (15 अक्टूबर को अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस आयोजन किया जाये) इसमें प्रत्येक कक्षा के स्तर के अनुसार कम से कम 3 मॉडल एवं चार्ट विज्ञान एवं गणित विषय के अध्यापक द्वारा तैयार करवाये जायें।


1.8 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताः प्रारंभ में 3 चरणों में एक-एक महीने के अंतराल में विज्ञान एवं गणित की लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाये। प्रत्येक चरण में 2 विद्यार्थियों का चयन होगा। अंतिम चरण में कुल 6 चयनित विद्यार्थियों की Quiz प्रतियोगिता आयोजित की जाये। जिसमें विजेता को पारितोषिक प्रदान किया जाये। प्रश्नोत्तरी हेतु प्रश्नों की पीडीएफ राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् से अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को प्रेपित की जायेगी।


1.9 विज्ञान एवं गणित गतिविधि आधारित कार्यक्रमः प्रयोगशाला में गणित एवं विज्ञान किट का उपयोग करते हुए गणित एवं विज्ञान के छोटे-छोटे संप्रत्ययों का गतिविधि आधारित अधिगम करवाना। जैसे सरल लोलक की सहायता से आवृत्ति की परिभाषा स्पष्ट करना, ग्राफ पर किसी आकृति को रख कर उसका लगभग क्षेत्रफल निकलवाना। चार्ट पर फूल का चित्र बनाकर उसे नामांकित करवाना। उपकरण पहचान करवाना। लेजर लाईट से प्रकाशीय प्रयोग। इसी प्रकार पाठ्यक्रम आधारित छोटी-छोटी गतिविधियों को प्रयोगशाला में जमाकर विद्यार्थियों के समूह बनाकर प्रत्येक गतिविधि को करने को प्रेरित करें तथा गातिविधि में क्या करना है व गतिविधि आधारित प्रश्न कागज पर लिख कर गतिविधि के पास रखें। समूह गतिविधि के निष्कर्ष डायरी में सधारित करें। प्रत्येक समूह दी गई किसी एक गतिविधि को सभी के समक्ष समूह प्रस्तुत करेगा। उचित दिवस का चयन कर कम से कम 2 बार यह कार्यकम किया जाय। (यह गतिविधि जुलाई से नवंबर तक पूर्ण कर ली जाये)


1.10 विद्यालय के परिक्षेत्र या गांव में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, वृक्षारोपण, Single Use Plastic का उपयोग नहीं करने एवं स्वच्छता के महत्व को दर्शाने वाले नारे लिखवाकर विद्यार्थियों की रैली निकलवायी जाये। यह रैली अगस्त माह तक आयोजित की जाये।


1.11 विज्ञान दिवस मनाना एवं गणित दिवस (रामानुजन जयन्ती) मनाना।


1.12 अध्यापक अभिभावक सम्मेलन में आनलाईन लैब के बारे में अभिभावकों को लैब में विजिटक रवाना व अभिभवकों को भी लैब का अनुभव करवाना।


1.13 विज्ञान से संबंधित परियोजनाओं का संचालन करना।


1.14 क्लब द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने हेतु तैयारी की जायेगी।


1.15 विद्यालय के आसपास छात्रों के लिये ज्ञानवर्धक यदि कोई स्थल है, तो उसका भ्रमण ।


क्रियान्वयन


1.16 विज्ञान एवं गणित क्लब हेतु राशि रूपये 15000/- प्रति विद्यालय अनुमोदित है। इस राशि में से 12000 रूपये विद्यालयों को गतिविधियों पर व्यय हेतु दिये जायेगे। शेष राशि विज्ञान, गणित एवं तकनीकी को बढावा देने के लिये दिशा-निर्देश पुस्तिकाए, फोल्डर, फ्लैक्स शीट आदि तैयार कर विद्यालयों में भिजवाने हेतु व्यय की जायेगी।


1.17 राशि का उपयोग वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाना सुनिश्चित किया जाये यथासम्भव दिसम्बर 2024 तक राशि का उपयोग कर यू.सी ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से अति. जिला परियोजना समन्वयक को प्रेषित की जाये।


1.18 विज्ञान क्लब के प्रभारी (मेंटर टीचर) द्वारा जुलाई माह से गतिविधियों की टाईमलाइन तय की जायेगी तथा दिसम्बर माह तक समस्त गतिविधियाँ पूर्ण कर ली जायेंगी।


1.19 राशि का व्यय गतिविधियों हेतु Stationary Model, Chart आदि यो उपकरणों का क्रय करने, आवश्यकता होने पर विद्यालय से छात्रों को विज्ञान मेलों / वर्कशॉप/रोमिनार में भाग लेने के यात्रा व्यय एवं गतिविधियों के आयोजन पर आवश्यक प्रासंगिक (Contingent) व्यय किया जायेगा।


1.20 विज्ञान बलब की बैठकों / गतिविधियों का अगिलेख रजिस्टर संधारित किया जायेगा।


1.21 एडीपीसी ऑफिस द्वारा मासिक आधार पर व्यय की प्रविष्टि प्रबंध पोर्टल पर की जाये।


1.22 समस्त गतिविधियों के फोटोग्रॉफ विद्यालयों द्वारा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकका र्यालय को प्रेषित किये जायेंगे।


1.23 गतिविधि हेतु बजट प्रवधान निम्नानुसार अनुमोदित है:-








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.